Skip to main content

Bahraich news: मवेशियों को पानी पिलाने गई दो किशोरियां नदी में डूबी,एक की मौत दूसरी को ग्रामीणों ने बचाया

 मवेशियों को पानी पिलाने गई दो किशोरियां नदी में डूबी,एक की मौत दूसरी को ग्रामीणों ने बचाया।




मोतीपुर बहराइच।मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भग्गापुरवा गांव निवासी दो किशोरियां मवेशियों को घास चराने के बाद नदी में पानी पिलाने गई थी।इसी दौरान दोनो किशोरियां पैर फिसलने के कारण से गहरे पानी चली गई। अपने को डूबते देख किशोरियां चिल्लाने लगी।चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण दौड़ पड़े। जब तक गांव वाले दौड़ते तब तक एक किशोरी की डूबकर मौत हो चुकी थी।लेकिन गांव के लोगों कड़ी मशक्कत कर दूसरी किशोरी को ने बचा लिया।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भग्गापुरवा निवासी रेशमी (14) पुत्री राजेंद्र प्रसाद पड़ोसी सरोज की बेटी के साथ भैंस को घास चराने के लिए गई थी।गायघाट स्थित घाघरा नदी के तट पर घास चराने के बाद दोनों मवेशियों को पानी पिलाने लगीं। तभी दोनों किशोरियां मवेशियों को बाहर निकालने के चक्कर में पानी में डूब गईं।आसपास के मौजूद लोगों ने एक किशोरी को बचा लिया।जबकि रेशमी की पानी में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने किशोरी के शव को बाहर निकाला।परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। घाघरा नदी में डूबकर बालिका के मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि नदी के पानी में डूबकर किशोरी की मौत हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

bahraich news: सावन महीने के चौथे सोमवार को चहलवा गांव में मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक

 सावन महीने के चौथे सोमवार को चहलवा गांव में मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद के साथ काफी संख्या में शिव भक्त रहे मौजूद बहराइच जिले के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के सिरसियनपुरवा गांव से सावन माह के चौथे सोमवार के मौके पर आज बड़ी संख्या में कावड़ियों का जत्था चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज से जल भरने के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला यात्रा के दौरान कावड़िये डीजे की धुन पर झूमते हुए जल भरने के लिए रवाना हुए  कावड़ यात्रा में चहलवा ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों समेत आसपास के कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में कावड़ियों जत्था चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज रवाना हुआ है जो वहां से जल भरकर परम्परागत तरीके से त्यागी बाबा मंदिर कैलाशपुरी  में जलाभिषेक किया गया इसके पश्चात सिरसियनपुरवा में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया  इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बताया कि काफी संख्या में भक्तों के द्वारा चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज से जल भरने के पश्चात जलाभिषेक किया गया और कल शाम को शिव मंदिर पर भंडारे का आ...