Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उत्तर प्रदेश

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

Bahraich: बरेली में पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल

 Bahraich: पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बीसलपुर मार्ग पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे लखीमपुर खीरी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पानी से भरी खाई में पलटी कार  बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लखीमपुर खीरी जा रही कार नवदिया झादा चौराहे के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार उमाशंकर मौर्य की मौत हो गई। वह अपने लापता बेटे को लेकर मुजफ्फरनगर से लौट रहे थे। ड्राइवर समेत छह लोग घायल हो गए। बहराइच जिले के थाना सुजौली के गांव रामपुर रेतिया निवासी उमाशंकर मौर्य (65) खेती करते थे। कई दिन पहले उनका बेटा मान सिंह नाराज होकर घर से कहीं चला गया था। तलाश के बाद उन्हें पता चला कि उनका बेटा मुजफ्फरनगर में है। बृहस्पतिवार रात वह गांव के ही चालक शांति यादव के साथ बोलेरो कार से बेटे लालू मौर्य, मनोज, लाल सिंह और दामाद अक्षय के साथ बहराइच से बेटे मान सिंह को लेने मुजफ्फरनग...

Bahraich news: घाघरा बैराज से प्रेमी युगल ने लगाई घाघरा नदी में छलांग, गोताखोरों ने युवक के शव को किया बरामद युवती की तलाश जारी

 घाघरा बैराज से प्रेमी युगल ने लगाई घाघरा नदी में छलांग, गोताखोरों ने युवक के शव को किया बरामद युवती की तलाश जारी सुजौली थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज का मामला बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह गिरजा घाघरा बैराज स्थित घाघरा नदी में बुधवार को लखीमपुर जिले के पढुवा थानाक्षेत्र के ढकेरवा बाजार निवासी अभिषेक अवस्थी (23) ने अपनी 21 वर्षीय प्रेमिका के साथ छलंगा लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युगल बैराज पर काफी देर टहलता रहा। इसके बाद उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवती की तलाश जारी है। सूचना पाकर प्रेमी युगल के बदहवास परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह परचून की दुकान से अपना भरण पोषण करता था। मौत से पिता सरोज का रो रोकर बुरा हाल है। सुजौली थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना है कि युवक के शव को बरामद कर लिया गया है वहीं युवती का शव नदी से बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है।

Bahraich news: सुजौली के इस गांव में निकला विशालकाय अजगर ग्रामीणों में मचा हड़कंप

 गांव में निकला विशालकाय अजगर ग्रामीणों में मचा हड़कंप मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन जीव प्रभाग  के सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के तिरपन गांव में रत्तीलाल के घर के पास  21 तारीख की सुबह अचानक विशालकाय अजगर निकल आया अजगर को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया मौके पर काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण के भीड़ एकत्र हो गए ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सूचना सुजौली रेंज के वन दरोगा अनिल कुमार को दी गई वन दरोगा अनिल कुमार ने मौके पर वाचर विकास राजपूत और हीरालाल यादव को भेजा  इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण की भीड़ भी एकत्र हो गई विशालकाय अजगर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया  मौके पर पहुंचे वनकर्मियों के द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए अजगर पर काबू पाया गया और अजगर को पकड़ कर वन कर्मियों ने जंगल में छोड़ दिया है

Bahraich news: कारीकोट मेला और बकरीद पर्व को लेकर आयोजित हुई सुजौली थाना में शांति कमेटी की बैठक

 कारीकोट मेला और बकरीद पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति कमेटी की बैठक बैठक के माध्यम से थाना प्रभारी ने अराजक तत्वों को दिया कड़ा संदेश फैलाई अराजकता तो होगी कड़ी कार्यवाही कई ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान धर्मगुरु समेत काफी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद बहराइच जिले का तहसील मोतीपुर अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र में थाना सुजौली परिसर में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया इस दौरान थाना प्रभारी सुजौली सौरभ सिंह ने कारीकोट मेला को लेकर अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की मेले में अगर अराजकता फैलाई जाती है तो अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही 17 तारीख को पड़ने वाले बकरीद पर्व को लेकर भी धर्म गुरुओं के साथ थाना प्रभारी ने बैठक की और आपसी विचार विमर्श किया इस दौरान कारीकोट मंदिर के महंत विनोद मिश्रा ,सूर्यकांत मिश्रा, ग्राम प्रधान चफरिया अजीज, धर्मगुरु मुबारक हुसैन, जर्रार खान और गुड्डू यादव, ब्रह्मा यादव, महिपाल यादव, इमरान रजा, वीरेंद्र सिंह, माखनलाल सरवन,छोटेलाल, उपनिरीक्षक सुरेंद्र बौद्ध ,शुभनाथ यादव,रामाशकंर यादव, मारकंडे मिश्रा ,रवि यादव, काफी संख्या ...

Bahraich news : तेंदुए के हमले में छह वर्षीय मासूम की मौत

 तेंदुए के हमले में छह वर्षीय मासूम की मौत लगातार हो रहे हिंसक जानवरों के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त  बहराइच  कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के वन रेंज धर्मापुर के के अंतर्गत जलिहा गांव निवासी 6 वर्षीय मासूम बालक वाहिद पुत्र शाहिद  पर बुधवार की देर शाम जंगल की तरफ से आए  तेंदुए ने हमला कर दिया था।जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।गंभीर अवस्था में बालक को सीएचसी मोतीपुर भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बालक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही घर पर कोहराम मचा हुआ है वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश कुमार के द्वारा तत्काल मौके पर पीड़ित के परिजनों को ₹10000 की आर्थिक सहायता भी दी गई है इस दौरान मौके पर वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश कुमार, डिप्टी रेंजर सत्य प्रकाश वर्मा, वनरक्षक सुनील कुमार,सलीम और राम सहारे वाचर  मौजूद रहे  क्षेत्रीय ग्रामीण के मुताबिक जलिया गांव के आसपास लगातार तेंदुए के हमले हो रहे हैं जिसमें कई बच्चों की मृत्यु भी हो चुकी है ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग ...

पश्चिमी यूपी से सीएम योगी करेंगे वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 35 करोड़ किया जाएगा पौधारोपण

 पश्चिमी यूपी से सीएम योगी करेंगे वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 35 करोड़ किया जाएगा पौधारोपण उत्तर प्रदेश  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 22 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने जा रही है। यूपी में इस बार 35 करोड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य बनाया गया है। जिसको लेकर वन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि वृक्षारोपण अभियान में 35 करोड़ पौधे दो चरणों में लगाए जाएंगे। पहला 22 जुलाई को वृक्षारोपण किया जाएगा। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर और बिजनौर में पौधा रौपकर करेंगे। इस दिन पूरे प्रदेश में 30 करोड़ वृक्षारोपण किए जायेंगे। जिसमें पौधा लगाने के लिए प्रदेश के सभी मंत्री, सभी अधिकारी और आम जनमानस को शामिल किया गया है। इसके अलावा 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को मुजफ्फरनगर के शुक्रताल और बिजनौर में पौधारोपण करके इस अभियान की शुरुआत करेंग...