Skip to main content

Bahraich News: सीएम योगी से मिले सांसद, मांगा बहराइच जिले के विकास में सहयोग

 Bahraich News: सीएम योगी से मिले सांसद, मांगा बहराइच जिले के विकास में सहयोग





बहराइच जिले में निर्माणाधीन रेलवे परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए नवनिर्वाचित बहराइच सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड मंगलवार को पूर्वाेत्तर रेलवे के उप महाप्रबंधक से मिले। इस दौरान उन्होंने सभी कार्याें की प्रगति के बारे में जानकारी लेने के साथ काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे पहले सोमवार को सांसद ने सीएम योगी से भी उनके आवास पर भेंटकर जिले के विकास के बारे में चर्चा की।

बहराइच सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने अपने पिता पूर्व सांसद अक्षयवरलाल गोंड के साथ लखनऊ में पूर्वोत्तर रेलवे उप महाप्रबंधक से मिले और बहराइच में रेलवे संबंधी कार्यों को लेकर वार्ता की। सांसद ने बताया कि जरवल रेलवे लाइन सर्वे रिपोर्ट की प्रगति, रेलवे क्रॉसिंग 41-C पर अंडरपास, रेलवे क्रॉसिंग रिसिया पर एक अंडरपास व एक ओवरब्रिज बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। जबकि नानपारा मैलानी रेलवे प्रखंड पर ट्रेनों के समय परिवर्तन, बहराइच-रुपईडीहा बड़ी रेलवे लाइन अमान परिवर्तन कार्य व बहराइच रेलवे ओवरब्रिज कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में वार्ता की। रेल उप महाप्रबंधक ने सभी कार्यों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

वहीं, सांसद ने अपने पिता के साथ सीएम योगी से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम ने सांसद को चुनाव में जीत पर बधाई दी। सांसद ने जिले में होने वाले विभिन्न विकास कार्यो को और बढ़ाने के लिए सीएम से सहयोग मांगा। इस पर सीएम ने बहराइच के विकास में कोई कमी न आने की बात कही। सांसद का कहना है कि जिले में बाढ़ से निपटने के लिए कई कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी आदि तमाम मुद्दों से जुड़ी कई अन्य विकास योजनाएं लोगों को जल्द ही धरातल पर नजर आएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

Bahraich: बरेली में पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल

 Bahraich: पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बीसलपुर मार्ग पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे लखीमपुर खीरी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पानी से भरी खाई में पलटी कार  बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लखीमपुर खीरी जा रही कार नवदिया झादा चौराहे के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार उमाशंकर मौर्य की मौत हो गई। वह अपने लापता बेटे को लेकर मुजफ्फरनगर से लौट रहे थे। ड्राइवर समेत छह लोग घायल हो गए। बहराइच जिले के थाना सुजौली के गांव रामपुर रेतिया निवासी उमाशंकर मौर्य (65) खेती करते थे। कई दिन पहले उनका बेटा मान सिंह नाराज होकर घर से कहीं चला गया था। तलाश के बाद उन्हें पता चला कि उनका बेटा मुजफ्फरनगर में है। बृहस्पतिवार रात वह गांव के ही चालक शांति यादव के साथ बोलेरो कार से बेटे लालू मौर्य, मनोज, लाल सिंह और दामाद अक्षय के साथ बहराइच से बेटे मान सिंह को लेने मुजफ्फरनग...