Skip to main content

Bahraich News:कलयुगी पिता ने जादू-टोने के चलते मासूम बेटे को मार डाला, गिरफ्तार

 Bahraich News:कलयुगी  पिता ने जादू-टोने के चलते मासूम बेटे को मार डाला, गिरफ्तार





बहराइच जिले के चितरहिया दुविधापुर गांव में बृहस्पतिवार को कलियुगी पिता सुजीत ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे आनंद वर्मा के मुंह में कपड़ा ठूसकर एक कमरे में रखे भूसे में दबाकर हत्या कर दी। परिजनों ने जादू-टोने के चलते बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपी पिता को शुक्रवार की सुबह चर्दा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की वजह बेटा किसी और का होने की बात बताई है।

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के चितरहिया दुविधापुर गांव निवासी लक्ष्मीदेवी का डेढ़ वर्षीय बेटा आनंद बृहस्पतिवार को घर पर बहन के साथ खेलते समय गायब हो गया। काफी देर बीतने के बाद बेटे को न देख मां ने उसकी घर के आसपास व गांव में काफी खोजबीन की। इसी दौरान चार वर्षीय बेटी ने मां को बताया कि खेलते समय पिता भाई को भूसे वाले कमरे में ले गए थे। इसपर वे लोग भूसा वाले कमरे में पहुंचे तो आनंद के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ मिला। वहीं, उसके हाथ-पैर भी बंधे मिले। जिससे उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। देर रात अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना के बाद से ही बच्चे का पिता फरार हो गया। पुलिस ने उसे शुक्रवार की सुबह चर्दा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। बच्चे के नाना फखरपुर थाना क्षेत्र के पटसिया निवासी राजकुमार ने बताया कि बुधवार को ही वह बेटी व नाती-नातिन को ननिहाल से उनके घर छोड़कर आए थे। आरोप लगाते हुए बताया कि जादू-टोना के चलते सुजीत ने उनके नाती की हत्या कर दी है। वहीं, पुलिस ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक है और पुत्र को अपना न मानकर किसी और का बता रहा था। मौत से परिजनों में कोहराम है। रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

Bahraich: बरेली में पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल

 Bahraich: पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बीसलपुर मार्ग पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे लखीमपुर खीरी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पानी से भरी खाई में पलटी कार  बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लखीमपुर खीरी जा रही कार नवदिया झादा चौराहे के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार उमाशंकर मौर्य की मौत हो गई। वह अपने लापता बेटे को लेकर मुजफ्फरनगर से लौट रहे थे। ड्राइवर समेत छह लोग घायल हो गए। बहराइच जिले के थाना सुजौली के गांव रामपुर रेतिया निवासी उमाशंकर मौर्य (65) खेती करते थे। कई दिन पहले उनका बेटा मान सिंह नाराज होकर घर से कहीं चला गया था। तलाश के बाद उन्हें पता चला कि उनका बेटा मुजफ्फरनगर में है। बृहस्पतिवार रात वह गांव के ही चालक शांति यादव के साथ बोलेरो कार से बेटे लालू मौर्य, मनोज, लाल सिंह और दामाद अक्षय के साथ बहराइच से बेटे मान सिंह को लेने मुजफ्फरनग...