Skip to main content

Bahraich news : वन अधिकार आंदोलन की मासिक बैठक का गिरिजापुरी कार्यालय पर हुआ आयोजन

 Bahraich news : वन अधिकार आंदोलन की मासिक बैठक का गिरिजापुरी कार्यालय पर हुआ आयोजन 




बैठक की अध्यक्षता शंकर सिंह ने की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने कहा कि तहसील- मोतीपुर के अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर रेतिया के वन निवासियों की भूमि पर उत्तर खीरी वन प्रभाग के धौरहरा रेंज के अधिकारियों के द्वारा जबरन पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं और विरोध करने पर वन निवासियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जबकि उनके गांव में वन अधिकार कानून के तहत मान्यता और सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।इस प्रकार वन विभाग के द्वारा वन अधिकार कानून के प्रावधानों का सरासर उल्लंघन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर बाढ़ और कटान की समस्या चहलवा,बड़खडिया, जंगल गुलरिहा तथा सुजौली के दर्जनों गांवों के सामने खड़ी है और फिर घाघरा नदी द्वारा बड़े पैमाने पर कृषि योग्य भूमि का कटान होने की संभावना है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।  स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मूक दर्शक बने हुए हैं।

बिछिया निवासी मीरा देवी ने कहा कि  जिन लोगों को वन अधिकार कानून 2006 के तहत अधिकार पत्र मिल चुका है उन्हें मोतीपुर तहसील द्वारा खतौनी दिए जाने में राजस्व विभाग द्वारा जानबूझकर देरी की जा रही है। खतौनी बन गई है लेकिन उसे अपलोड नहीं किया जा रहा है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शंकर सिंह ने कहा कि वन अधिकार कानून 2006 के तहत जो भी लोग दावेदारी करने से शेष रह गए हैं उन्हें तत्काल अपने गांव की वन अधिकार समिति में अपनी पत्रावली साक्ष्य सहित जमाकर देनी चाहिए।

महबूबनगर से वन अधिकार आंदोलन के प्रतिनिधि रामचंद्र ने कहा कि महबूबनगर के राजस्व ग्राम में परिवर्तन हो जाने के बाद भी जिला पंचायत राज अधिकारी परिवार रजिस्टर जारी करने के मामले में बहाने बनाए जा रहे हैं। 

वन अधिकार आंदोलन के पूर्व अध्यक्ष सूर्य देव ने कहा कि एक बड़े आंदोलन की जरूरत है तभी समस्याओं का हल हो पाएगा।

बैठक में भवानीपुर ,बिछिया टेडिया ,ढकिया, गोकुलपुर महबूबनगर, रामपुर रेतिया, तुलसी पुरवा आदि गांवों के वन अधिकार आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

Bahraich: बरेली में पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल

 Bahraich: पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बीसलपुर मार्ग पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे लखीमपुर खीरी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पानी से भरी खाई में पलटी कार  बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लखीमपुर खीरी जा रही कार नवदिया झादा चौराहे के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार उमाशंकर मौर्य की मौत हो गई। वह अपने लापता बेटे को लेकर मुजफ्फरनगर से लौट रहे थे। ड्राइवर समेत छह लोग घायल हो गए। बहराइच जिले के थाना सुजौली के गांव रामपुर रेतिया निवासी उमाशंकर मौर्य (65) खेती करते थे। कई दिन पहले उनका बेटा मान सिंह नाराज होकर घर से कहीं चला गया था। तलाश के बाद उन्हें पता चला कि उनका बेटा मुजफ्फरनगर में है। बृहस्पतिवार रात वह गांव के ही चालक शांति यादव के साथ बोलेरो कार से बेटे लालू मौर्य, मनोज, लाल सिंह और दामाद अक्षय के साथ बहराइच से बेटे मान सिंह को लेने मुजफ्फरनग...