Skip to main content

Bahraich News: रायबोझा में राजमार्ग पर बना पुल एक साल में दोबारा क्षतिग्रस्त

 Bahraich News: रायबोझा में राजमार्ग पर बना पुल एक साल में दोबारा क्षतिग्रस्त




मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में रायबोझा के पास बना है पुल



एक साल पहले ही 4.44 करोड़ की लागत से बनाया गया था पुल



बस्ती-बहराइच-लखीमपुर- पीलीभीत व बहराइच जिले को जोड़ता है पुल


पुलपर एकल मार्ग से शुरू किया गया आवागमन 


लखीमपुर हाईवे पर एक साल पहले बनाया गया पुल लगातार दूसरी बार क्षतिग्रस्त हो गया है। बीते साल 2023 के सितंबर माह में सरयू नदी में आयी भीषण बाढ के कारण बस्ती- बहराइच- लखीमपुर- पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद इसकी मरम्मत हुई थी। लेकिन एक साल के ही कम समय में यह पुल एक बार फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते बृहस्पतिवार से इस पुल से एकल मार्ग से यातायात संचालित हो रहा है।

मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के रायबोझा गांव के पास हाईवे पर बना पुल फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। बीते साल भी यह क्षतिग्रस्त हुआ था इससे लगभग एक महीने राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द रहा था। जिसके बाद डायवर्जन बना कर राजमार्ग शुरू किया गया था। अब फिर से हाईवे पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से इस समय वाहन डायवर्जन से गुजर रहे है। ग्रामीणों की सूचना पर एनएचए आई के अधिकारियों के साथ मौके पर पंहुचे पुल के निर्माण कराने वाली कंपनी ने आवागमन रोककर जग लगाकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कार्य शुरू कराया है


भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया पुल

इस पुल का निर्माण एक साल पहले ही बीते साल के अप्रैल माह में पूरा हुआ था। पुल बनाने के लिए 4.44 करोड़ रुपए खर्च हुए है। एनएचआई लखीमपुर खीरी खंड ने हरियाणा की एक कांसट्रेक्शन कंपनी से पुल बनवाया था। इसके बनने में इस कदर से भ्रष्टाचार हुआ है कि एक साल में लगातार दूसरी बार यह पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। हाईवे पर बने इस पुल के निर्माण में करोड़ों हजम कर लिए गए। लेकिन इसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ेगा। यदि समय रहते इस पुल को सही नहीं कराया गया तो बारिश व बाढ़ से पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद हुआ तो कई जिलें का रास्ता बंद होने से लोग परेशान होंगे।


एनएचआई के सहायक अभियंता पल्टूराम मौर्या ने बताया कि लखीमपुर हाईवे पर रायबोझा के पास बने पुल के छत के ऊपरी सतह में पुल धंस गया है। जिसके बाद इस पुल बनाने वाली कंपनी द्वारा जग लगाकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। पुल पर आवागमन एकल मार्ग द्वारा बहाल कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

Bahraich: बरेली में पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल

 Bahraich: पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बीसलपुर मार्ग पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे लखीमपुर खीरी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पानी से भरी खाई में पलटी कार  बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लखीमपुर खीरी जा रही कार नवदिया झादा चौराहे के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार उमाशंकर मौर्य की मौत हो गई। वह अपने लापता बेटे को लेकर मुजफ्फरनगर से लौट रहे थे। ड्राइवर समेत छह लोग घायल हो गए। बहराइच जिले के थाना सुजौली के गांव रामपुर रेतिया निवासी उमाशंकर मौर्य (65) खेती करते थे। कई दिन पहले उनका बेटा मान सिंह नाराज होकर घर से कहीं चला गया था। तलाश के बाद उन्हें पता चला कि उनका बेटा मुजफ्फरनगर में है। बृहस्पतिवार रात वह गांव के ही चालक शांति यादव के साथ बोलेरो कार से बेटे लालू मौर्य, मनोज, लाल सिंह और दामाद अक्षय के साथ बहराइच से बेटे मान सिंह को लेने मुजफ्फरनग...