Skip to main content

bahraich news: घाघरा नदी के उफनाने से नदी के बीच में स्थित टापू पर फंसे सैकड़ो लोग प्रशासन की मदद से सभी लोगों का किया गया सफल रेस्क्यू मौके पर पहुंची जिलाधिकारी मोनिका रानी एसपी व एडीएम

 घाघरा नदी के उफनाने से नदी के बीच में स्थित टापू पर फंसे सैकड़ो लोग


प्रशासन की मदद से सभी लोगों का किया गया सफल रेस्क्यू 



मौके पर पहुंची जिलाधिकारी मोनिका रानी एसपी व एडीएम





बहराइच जिले के तहसील में पूर्व मोतीपुर में स्थित ग्राम पंचायत चहलवा ग्राम के रहने वाले 100 से अधिक लोग घाघरा नदी के किनारे टापू पर स्थित खेतों में काम करने गए थे इस बीच अचानक घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते बाढ़ आने से सभी लोग पानी में घिर गए लोगों ने इसकी सूचना तत्काल प्रधान समेत जिला प्रशासन को दी 

आनन फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों के द्वारा लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा जाने लगा


इस दौरान मौके पर स्थानीय नाव चालकों और बाढ़ चोकियों पर स्थित लोगों के द्वारा तत्काल देर रात में ही 63 लोगों का सफल रेस्क्यू कर लिया गया 


मामले की सूचना पाकर देर रात ही जिलाधिकारी मोनिका रानी एसपी वृंदा शुक्ला मौके पर पहुंच गई 


मिहीपुरवा तहसील के ग्राम पंचायत चहलवा गांव के रहने वाले लोग शुक्रवार को घाघरा नदी की दूसरी ओर स्थित खेतों में काम करने गए थे तभी शाम को नेपाल से अचानक छोड़े गए पानी के चलते नदी का जलस्तर बढ़ने से सभी लोग फंस गए देर रात 63 लोगों का सफल रेस्क्यू भी कर लिया गया था इस दौरान रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ ,एसएसबी और एसडीआरएफ और पीएसी के जवानों ने अभियान चलाया

बड़ी संख्या में लोगों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पाकर देर रात ही जिलाधिकारी मोनिका रानी पुलिस अधीक्षक वृंदावन शुक्ला व अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गई एनडीआरएफ एसएसबी और पीएससी के जवानों के द्वारा शनिवार सुबह बाढ़ में फंसे अन्य लोगों को भी सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया है 



इस दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि नदी में फंसे सभी लोगों का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है सभी को बसों के माध्यम से उनके घरों को भेजा गया है


इस दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ,पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ,एडीएम ,एसडीएम मोतीपुर संजय कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद, समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी , प्रमोद आर्य ,प्रदीप ,ब्रह्मा यादव, भगवानदास के साथ काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

Bahraich: बरेली में पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल

 Bahraich: पानी से भरी खाई में पलटी कार, लापता बेटे को लेकर लौट रहे पिता की मौत, कई लोग घायल बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बीसलपुर मार्ग पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे लखीमपुर खीरी निवासी व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पानी से भरी खाई में पलटी कार  बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लखीमपुर खीरी जा रही कार नवदिया झादा चौराहे के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार उमाशंकर मौर्य की मौत हो गई। वह अपने लापता बेटे को लेकर मुजफ्फरनगर से लौट रहे थे। ड्राइवर समेत छह लोग घायल हो गए। बहराइच जिले के थाना सुजौली के गांव रामपुर रेतिया निवासी उमाशंकर मौर्य (65) खेती करते थे। कई दिन पहले उनका बेटा मान सिंह नाराज होकर घर से कहीं चला गया था। तलाश के बाद उन्हें पता चला कि उनका बेटा मुजफ्फरनगर में है। बृहस्पतिवार रात वह गांव के ही चालक शांति यादव के साथ बोलेरो कार से बेटे लालू मौर्य, मनोज, लाल सिंह और दामाद अक्षय के साथ बहराइच से बेटे मान सिंह को लेने मुजफ्फरनग...