Skip to main content

हनुमान चालीसा भेंटकर सनातन धर्म में कराई वापसी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा की गई सराहनीय पहल

 हनुमान चालीसा भेंटकर सनातन धर्म में कराई वापसी


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा की गई सराहनीय पहल






 तहसील मोतीपुर क्षेत्र के विभिन्न गांव में ईसाई मिशनरिया सक्रियता के साथ अपनी पैठ बनाने की कोशिश रही हैं। जिसे नाकाम करने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बाइबल पुस्तक का पाठ कर प्रार्थना सभा शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर उसे समझाकर हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। प्रसाद वितरित कर घर वापसी कराई गई।


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर ईसाई मिशनरियों की सक्रियता की सूचना कार्यकर्ताओं के द्वारा प्राप्त हुई । सूचना पर हरिनारायण पुत्र रामनाथ निवासी पिपरा गौढी़ के घर पहुंच कर जानकारी ली गई तो पता चला कि किसी के बहकावे में आकर वह और उनके साथ कई अन्य लोग सनातन धर्म में अपनी आस्था ना रखकर अन्य धर्म की धार्मिक बाइबिल पुस्तकें पढ़कर प्रार्थना सभा आयोजित करते हैं। जिस पर उन्हें समझाया बुझाया गया और अपने सनातन संस्कृति धर्म के बारे में बताया गया। जिस पर उन्होंने भूल स्वीकार करते हुए सनातन धर्म में आस्था रखते हुए घर वापसी की। 


संदीप सिंह ने बताया कि हरिनारायण सहित कई अन्य लोगों को मंगलवार देर शाम मन गौढ़िया में स्थित मां दुर्गा मंदिर में हनुमान चालीसा पुस्तक भेंट कर उन्हें हनुमान चालीसा पाठ कराया गया तथा प्रसाद खिला कर घर वापसी कराई गई। इस मौके पर लोकेश सिंह बबलू ,राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, चित्रेश सिंह, पप्पू सिंह वीरेंद्र सिंह जगदीश सिंह मातृशक्ति की बहने उषा सिंह सहित काफी संख्या में श्री राम भक्त उपस्थित रहे। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

सफदरजंग अस्पताल और सुशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व ऑटिज्म दिवस पर ऑटिज्म जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया

 सफदरजंग अस्पताल और सुशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व ऑटिज्म दिवस पर ऑटिज्म जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया नई दिल्ली नई दिल्ली । विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर, सफदरजंग अस्पताल के भौतिक चिकित्सा और पुनर्वास विभाग ने सुशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (ASD) से पीड़ित व्यक्तियों की समझ, स्वीकृति और समावेश को बढ़ावा देने के लिए ऑटिज्म जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों, स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों, देखभाल करने वालों, छात्रों और ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों के परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सफदरजंग अस्पताल से शुरू हुई यह पदयात्रा अस्पताल परिसर के प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ी, जिसमें ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों के लिए शीघ्र निदान, उपचार और सामुदायिक सहायता के महत्व पर ध्यान आकर्षित किया गया। प्रतिभागियों ने समावेश, सुलभता और समाज में न्यूरोडायवर्सिटी के बारे में अधिक जागरूकता की आवश्यकता की वकालत करने वाले संदेशों वाली तख्तियां ले रखी थीं। इस अवसर पर बोलते हुए, सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप बंसल ने न्यूरोडाइ...