Skip to main content

5 वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने किया हमला,बच्ची पर तेंदुए को हमला करते देख तेंदुए से भिड़ गया पिता

 5 वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने किया हमला


बच्ची पर तेंदुए को हमला करते देख तेंदुए से भिड़ गया पिता




बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल किया गया रेफर


वन क्षेत्राधिकारी ने बालिका के पिता को उपलब्ध करवाई सहायता राशि



बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत आने वाले मोतीपुर रेंज के सोमई गोढ़ी गांव में घर के अंदर घुस कर तेंदुए ने 5 वर्षीय बालिका सुहानी पुत्री मेवालाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया बालिका तेंदुए को हमला करते देख बालिका के पिता तेंदुए से संघर्ष कर बालिका की जान बचाई

 तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया

 वहीं ग्रामीणों के द्वारा तत्काल वन कर्मियों को सूचित किया गया 

घायल बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया 

वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी एस के तिवारी पहुंचे और बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली 

वन क्षेत्राधिकारी के द्वारा बालिका के पिता को दस हजार की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है वही तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं

वही वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर रेंज एस के तिवारी ने बताया कि वनकर्मियों की  गश्त बढ़ा दी गई है वहीं ग्रामीणों को तेंदुए के हमले से बचाव हेतु जागरूक भी किया जा रहा है

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

bahraich news: सावन महीने के चौथे सोमवार को चहलवा गांव में मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक

 सावन महीने के चौथे सोमवार को चहलवा गांव में मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद के साथ काफी संख्या में शिव भक्त रहे मौजूद बहराइच जिले के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के सिरसियनपुरवा गांव से सावन माह के चौथे सोमवार के मौके पर आज बड़ी संख्या में कावड़ियों का जत्था चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज से जल भरने के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला यात्रा के दौरान कावड़िये डीजे की धुन पर झूमते हुए जल भरने के लिए रवाना हुए  कावड़ यात्रा में चहलवा ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों समेत आसपास के कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में कावड़ियों जत्था चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज रवाना हुआ है जो वहां से जल भरकर परम्परागत तरीके से त्यागी बाबा मंदिर कैलाशपुरी  में जलाभिषेक किया गया इसके पश्चात सिरसियनपुरवा में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया  इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बताया कि काफी संख्या में भक्तों के द्वारा चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज से जल भरने के पश्चात जलाभिषेक किया गया और कल शाम को शिव मंदिर पर भंडारे का आ...