Skip to main content

जीवन को खुशहाल और स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए वनों का संरक्षण आवश्यक - प्रज्ञा त्रिपाठी

 जीवन को खुशहाल और स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए वनों का संरक्षण आवश्यक - प्रज्ञा त्रिपाठी





पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हुआ वन महोत्सव







 2023 के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता निमित्त वन महोत्सव के अंतर्गत उच्च प्राथमिक संविलियन विद्यालय मलूकपुर विकासखंड फखरपुर जनपद बहराइच में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  सदस्य विधान परिषद बहराइच श्रावस्ती डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने वृक्षों के महत्व को बताते हुए कहा पेडों के बगैर मनुष्य का जीवन संभव ही नहीं है, बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण अंधाधुंध के पेड़ों की कटाई हो रही है। हम सभी को अपने जीवन को खुशहाल और स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए वनो का  संरक्षण अति आवश्यक है। इसलिए हम सभी संकल्प लें कि अपने जीवन में अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर कम से कम 10 पौधे अवश्य लगाएंगे  और उसकी पूरी देखभाल करेंगे। क्योंकि वृक्ष है तो कल है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुन्ना खान , मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा  श्याम जी त्रिपाठी, क्षेत्रीय वनाधिकारी कैसरगंज  अभिषेक सिंह , SDO बहराइच अजय सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी कैसरगंज विनोद यादव , डिप्टी रेंजर अहमद हसन , वन दरोगा फखरपुर अब्दुल सलीम व संविलियन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा कपूर, सहायक अध्यापक मीरा वर्मा ,राजेश पांडेय, कुमकुम प्रजापति, विजय मौर्या,अनुदेशक राहुल वर्मा, अनुराधा वर्मा ,शिक्षामित्र श्री सुनील सिंह , मंजू सिंह  समेत वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व विद्यालय के छात्र- छात्राएं मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

Bahraich news : पैर फिसलने से नहर में डूबी बालिका,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 बहराइच जिले के  कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत भोपतपुर बेलवा गांव निवासी नाजमा (13) पुत्री रंजीत खां पिता मजदूरी करता है। शनिवार शाम को वह मवेशी चराने गई थी। गांव भोपतपुर बेलवा बसेहरी पुल के पास नहर है। प्यास लगने पर सरयू नहर की शाखा में पानी लेने किशोरी गई। तभी वह पैर फिसलने से नदी में डूब गई। रविवार सुबह किशोरी का शव मथुरा गांव के पास पुल के नीचे उतराता हुआ मिला। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...