Skip to main content

बलहा विधायक ने किया रामलीला मंच और सत्संग भवन का भूमि पूजन

 बलहा विधायक सरोज सोनकर ने किया रामलीला मंच और सत्संग भवन का भूमि पूजन


विधायक ने कहा मां काली मंदिर से है उनकी गहरी आस्था


भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद



बहराइच जिले से 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित का कारीकोट ग्राम पंचायत के मां काली मंदिर परिसर में रामलीला मंच और सत्संग भवन का भूमि पूजन बलहा विधायक सरोज सोनकर के द्वारा किया गया


भूमि पूजन कार्यक्रम पूर्ण विधि-विधान के साथ महंत विनोद मिश्रा के द्वारा किया गया इस दौरान सर्वप्रथम बलहा विधायक ने मां काली मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन किए

इस दौरान बलहा विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि काली माता मंदिर आस्था का केंद्र है यहां पर प्रति वर्ष जून माह  में एक बड़ा मेला लगता है जिसमें लाखों की संख्या में ग्रामीण भक्त मंदिर पहुंचते हैं और मनोकामनाएं मांगते हैं

बलहा विधायक ने कहा कि उन्होंने खुद मंदिर में आकर मनोकामना मांगी थी जो उनकी सफल भी हो गई

बलहा विधायक ने कहा कि मां काली मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिसको देखते हुए यहां पर विकास कार्य करवाए जाएंगे जिससे मंदिर और भव्य हो सके


वही इस दौरान बलहा विधायक ने क्षेत्र के ग्रामीणों से भी मुलाकात की और महिलाओं से उनकी समस्याएं भी जानी समस्याओं को सुनकर बलहा विधायक ने तत्काल अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर समस्या का निस्तारण कराने को कहा


बलहा विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं आ रही हैं उन सभी को आम जनता तक पहुंचाएं जिससे देश के अंतिम नागरिक तक प्रदेश व केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचे


वही कार्यक्रम के दौरान बलहा विधायक सरोज सोनकर, कारीकोट प्रधान केशव राम चौहान,चहलवा प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद, रमपुरवा प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार, प्रफुल्ल जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी, विद्या प्रकाश, प्रदीप चौहान, बड़खड़िया प्रधान जयप्रकाश, रामफल चौहान ,संदीप पोरवाल, सरोज यादव, तरुण तिवारी, इंद्रजीत सिंह,राहुल बाथम,हरिशंकर तिवारी,






ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, राज किशोर सिंह,हर्षित गुप्ता,थाना सुजौली के उपनिरीक्षक राजकुमार यादव के साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

सफदरजंग अस्पताल और सुशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व ऑटिज्म दिवस पर ऑटिज्म जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया

 सफदरजंग अस्पताल और सुशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व ऑटिज्म दिवस पर ऑटिज्म जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया नई दिल्ली नई दिल्ली । विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर, सफदरजंग अस्पताल के भौतिक चिकित्सा और पुनर्वास विभाग ने सुशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (ASD) से पीड़ित व्यक्तियों की समझ, स्वीकृति और समावेश को बढ़ावा देने के लिए ऑटिज्म जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों, स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों, देखभाल करने वालों, छात्रों और ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों के परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सफदरजंग अस्पताल से शुरू हुई यह पदयात्रा अस्पताल परिसर के प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ी, जिसमें ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों के लिए शीघ्र निदान, उपचार और सामुदायिक सहायता के महत्व पर ध्यान आकर्षित किया गया। प्रतिभागियों ने समावेश, सुलभता और समाज में न्यूरोडायवर्सिटी के बारे में अधिक जागरूकता की आवश्यकता की वकालत करने वाले संदेशों वाली तख्तियां ले रखी थीं। इस अवसर पर बोलते हुए, सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप बंसल ने न्यूरोडाइ...