Skip to main content

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरविंद द्वारा किया गया चिकित्सा शिविर का आयोजन

 वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरविंद द्वारा किया गया चिकित्सा शिविर का आयोजन






बहराइच 

आदर्श कल्याण सेवा समिति 54 बटा दो जो सियापुरा बहराइच द्वारा संचालित ओल्ड एज होम राजापुर माफी बहराइच में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरविंद के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आश्रम में निवास करते सभी सम वासियों का फुल बॉडी परीक्षण एवं उपचार किया गया,  सभी सम वासियों को निशुल्क दवा भी प्रदान की गई। इस आश्रम के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा टेकरीवाल  थी जिन्होंने सभी सम वासियों से कहा कि आप सभी लोग हमेशा स्वस्थ रहें और प्रसन्न मुद्रा में रहें ।समय-समय पर अपना चेकअप कराते रहें और साथ में दबा हुआ योगा अवश्य करें, कार्यक्रम का संचालन आश्रम में कार्यरत वार्डन श्रीमती अनुराधा प्रधान ने किया ,वृद्धजनों के शरीर में लगे रोग को लेकर परीक्षण एवं उपचार किया गया संबंधित दवाओं का भी वितरण सभी सम वासियों में किया गया। डॉ अरविंद ने कहा कि आगे भी निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन इस आश्रम पर किया जाएगा ओल्ड एज होम पर आज लायंस क्लब व इनरव्हील क्लब बहराइच के समस्त पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे। लायंस क्लब की अध्यक्षता श्रीमती संध्या गोयल  ने सभी सम वासियों को मिठाई बिस्कुट नमकीन फल आज का अपने क्लब के सदस्य श्रीमती चरणजीत कौर व सदस्य श्रीमती रुचि पांडे व अन्य सदस्य गांव के साथ वितरण किया गया ।इनरव्हील क्लब के समस्त पदाधिकारी गण युवा सदस्य  भी इस कार्यक्रम  में सम्मिलित हुए, क्लब की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका रावत  ने समस्त सम वासियों को तेल साबुन मंजन व दवा की किट व फल आदि का वितरण किया। आश्रम के प्रबंधक प्रतिनिधि इंजीनियर  पीयूष प्रधान ने समय पर पहुंचकर पहले तो आश्रम का निरीक्षण किया फिर आए समस्त लोगों को हार्दिक बधाइयां दी,  सभी लोगों को चाय नाश्ता कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था कराई। इस अवसर पर स्टाफ के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आये लोगों ने आश्रम की साफ सफाई व आश्रम की सारी व्यवस्था की जमकर तारीफ की और वार्डन व स्टाफ को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

bahraich news: सावन महीने के चौथे सोमवार को चहलवा गांव में मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक

 सावन महीने के चौथे सोमवार को चहलवा गांव में मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद के साथ काफी संख्या में शिव भक्त रहे मौजूद बहराइच जिले के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के सिरसियनपुरवा गांव से सावन माह के चौथे सोमवार के मौके पर आज बड़ी संख्या में कावड़ियों का जत्था चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज से जल भरने के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला यात्रा के दौरान कावड़िये डीजे की धुन पर झूमते हुए जल भरने के लिए रवाना हुए  कावड़ यात्रा में चहलवा ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों समेत आसपास के कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में कावड़ियों जत्था चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज रवाना हुआ है जो वहां से जल भरकर परम्परागत तरीके से त्यागी बाबा मंदिर कैलाशपुरी  में जलाभिषेक किया गया इसके पश्चात सिरसियनपुरवा में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया  इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बताया कि काफी संख्या में भक्तों के द्वारा चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज से जल भरने के पश्चात जलाभिषेक किया गया और कल शाम को शिव मंदिर पर भंडारे का आ...