Skip to main content

सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल , दो रुपये कम करने का एलान; लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

 सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल , दो रुपये कम करने का एलान; लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला





लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर कम की गई हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।

Comments