Skip to main content

Bahraich news : दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया में लगाए सीट बेल्ट

 दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया में सीट बेल्ट लगाएं 




मिहींपुरवा बहराइच नानपारा से कतर्नियाघाट जाने वाले मार्ग के कुडवा तिराहे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र में बहराइच की प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी की अगुवाई में मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह पुलिस टीम के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया


गया जिसमें लगभग सौ दो पहिया चार पहिया वाहनों का चालान करतें हुए लोगों को हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करने को कहा गया इस दौरान प्रशिक्षु सीओ ने लोगों को जागरूक भी किया सघन चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रही पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग के बारे में विधिवत जानकारी देते हुए वाहन चालकों के साथ आने वाली महिलाओं से कहा कि जब भी आपके घर के लोग मोटर साइकिल लेकर घर से निकले तो आप लोग हेलमेट लाकर उनको लगवा दें ऐसा करने से जो लोग हेलमेट नहीं लगाते हैं उनको हेलमेट की आदत बन जायगी और आप लोगों का परिवार सुरक्षित हो जायेगा।

Comments