Skip to main content

Bahraich news: भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान हुए थे भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - चौधरी भूपेन्द्र सिंह

 डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर म


धवापुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम





डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मूर्ति व स्मृति वाटिका का हुआ लोकार्पण





भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान हुए थे भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - चौधरी भूपेन्द्र सिंह 






मिहींपुरवा(बहराइच): 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मधवापुर में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति के अनावरण एवं स्मृति वाटिका के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता बहराइच के भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने की । आए हुए अतिथियों का स्वागत 56- लोकसभा बहराइच के नवनिर्वाचित सांसद आनन्द गोंड ने किया । कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने किया । कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही नवनिर्वाचित सांसद आनन्द कुमार गोंड द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा  का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने स्मृति वाटिका के शिलापट  व स्वर्गीय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के मुर्ति का अनावरण कर परिसर मे पौधारोपण किया । उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में आए हुए अतिथियो व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन परिचय देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की ।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहां की भारतीय जनता पार्टी हमेशा भारतीय संस्कृति के रक्षा के लिए काम करती रही है । कार्यक्रम को एमएलसी पदम सेन चौधरी, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर आदि ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया । इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता संचित सिंह, जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष व बलहा विधानसभा प्रभारी हरिश्चंद्र गुप्ता, भाजपा नेता गौरव वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह जायसवाल, निशंक त्रिपाठी, भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता घूरे प्रसाद मौर्य, प्रदेश परिषद सदस्य प्रमोद आर्य, धीरज गोंड, संजीव गोंड, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवसागर गौतम, भारतीय सुहेलदेव पार्टी के जिलाध्यक्ष महामुनि राजभर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीराम थारू, ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

bahraich news: सावन महीने के चौथे सोमवार को चहलवा गांव में मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक

 सावन महीने के चौथे सोमवार को चहलवा गांव में मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद के साथ काफी संख्या में शिव भक्त रहे मौजूद बहराइच जिले के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के सिरसियनपुरवा गांव से सावन माह के चौथे सोमवार के मौके पर आज बड़ी संख्या में कावड़ियों का जत्था चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज से जल भरने के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला यात्रा के दौरान कावड़िये डीजे की धुन पर झूमते हुए जल भरने के लिए रवाना हुए  कावड़ यात्रा में चहलवा ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों समेत आसपास के कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में कावड़ियों जत्था चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज रवाना हुआ है जो वहां से जल भरकर परम्परागत तरीके से त्यागी बाबा मंदिर कैलाशपुरी  में जलाभिषेक किया गया इसके पश्चात सिरसियनपुरवा में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया  इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बताया कि काफी संख्या में भक्तों के द्वारा चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज से जल भरने के पश्चात जलाभिषेक किया गया और कल शाम को शिव मंदिर पर भंडारे का आ...