Skip to main content

bahraich news: पिक अप वाहन ने विद्युत पोल में टकराने के बाद बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार की हुई मौत

 पिक अप वाहन ने विद्युत पोल में टकराने के बाद बाइक सवार को मारी टक्कर,बाइक सवार की हुई मौत 




गोंडा- बहराइच मार्ग पर मंगलवार को विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा से अमूल दूध लेकर बहराइच जा रही मैजिक वाहन (UP 33 CT 3641) ने विद्युत पोल से टकराने के बाद बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों के साथ मौजिक के चालक को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मंगलवार सुबह 8 बजे मैजिक गोंडा-बहराइच मार्ग पर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बाजार से 500 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके बाद वाहन पयागपुर के एलो गांव से आ रहे बाइक सवार अरविंद कुमार विश्वकर्मा (32) पुत्र तुलसी राम विश्वकर्मा को ठोकर मारी। 


जिससे बाइक सवार खड्ड में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हदासे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बाइक सवार को  अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अमूल दूध चालक और दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

Bahraich news : पैर फिसलने से नहर में डूबी बालिका,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 बहराइच जिले के  कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत भोपतपुर बेलवा गांव निवासी नाजमा (13) पुत्री रंजीत खां पिता मजदूरी करता है। शनिवार शाम को वह मवेशी चराने गई थी। गांव भोपतपुर बेलवा बसेहरी पुल के पास नहर है। प्यास लगने पर सरयू नहर की शाखा में पानी लेने किशोरी गई। तभी वह पैर फिसलने से नदी में डूब गई। रविवार सुबह किशोरी का शव मथुरा गांव के पास पुल के नीचे उतराता हुआ मिला। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया