Skip to main content

bahraich news: कतर्नियाघाट में जल्द ही सैलानियों को मिल सकेगी हेलीकॉप्टर की सुविधा

 कतर्नियाघाट में जल्द ही सैलानियों को मिल सकेगी हेलीकॉप्टर की सुविधा




दिल्ली और लखनऊ को हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी, पर्यटन को इससे मिलेगा बढ़ावा




कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में पर्यटकों की बेहतरीन के लिए इको टूरिज्म विभाग हेलीकॉप्टर सेवा देने जा रही है। इसके लिए जंगल से सटे कारीकोट गांव में 75 बीघा जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग 551 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जंगल में बाघ, तेंदुआ, बारहसिंघा, हाथी जैसे दुर्लभ वन्य जीव विचरण कर रहे हैं। इसके अलावा जंगल में जलीय जीव भी पाए जाते हैं, इनमें मगरमच्छ, घड़ियाल, डॉल्फिन और विभिन्न प्रजाति के कछुआ है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए इस हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जा रहा है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि इको टूरिज्म में विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर सेवा के लिए जमीन मांगी गई थी।



जिसके तहत मोतीपुर तहसील के जंगल से कारीकोट ग्राम पंचायत में एसडीएम संजय कुमार की ओर से 75 बीघा जमीन देखी गई है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए वार्ता की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों से वार्ता पूरे होने और शासन द्वारा हेलीपैड निर्माण की हरी झंडी देने के बाद हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रभागीय वन अधिकारी विश्व शंकर ने बताया कि अभी प्रस्ताव के लिए डीएम से वार्ता हुई है। अगर जंगल से एक किलोमीटर की दूरी पर हेलीपैड है तो एनओसी के साथ निर्माण शुरू हो जाएगा।


अत्याधुनिक गेस्ट हाउस एवं  एक ऑडिटोरियम का भी होगा निर्माण



मोतीपुर के उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 15 एकड़ (75) बीघा जमीन चिन्हित की गई है। इसमें हेलीपैड के साथ अत्याधुनिक गेस्ट हाउस तथा एक ऑडिटोरियम का भी निर्माण होगा। दिल्ली या अन्य प्रदेश से पर्यटक सीधे कारीकोट गांव हेलीकाप्टर से उतरकर जंगल का भ्रमण कर सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 'द जंगल वाइस' काव्य गोष्ठी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तहसील कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। बीडीओ मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि गुलशन पाठक ने की।       श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से कस्बा मिहींपुरवा स्थित कार्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय 'द जंगल वाइस काव्य गोष्ठी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कवियों और शायरों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और मोहब्बत को लेकर रचनाएँ पेश कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विनोद कुमार यादव रहे।  पर्यावरणीय चैनल 'द जंगल वाइस' के चैनल प्रमुख एम. रशीद ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कवि सम्मेलन की शुरुआत नात और वीणावादन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन पाठक ने तथा संचालन शायर राशिद राही ने किया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता लाने के लिए काव्य गोष्ठी जैसा आयोजन एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है।  कव...

bahraich news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित   स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रितो को किया सम्मानित बहराइच जिले तहसील मोतीपुर में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और पुष्प माला पहना कर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के आश्रित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री शिवनारायण  तिवारी के पौत्र वेद प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, आशीष कुमार तिवारी उर्फ प्रीतू तिवारी,स्वतंत्रता सेनानी श्री जगन्नाथ तिवारी के पुत्र विपनेश तिवारी,हेमंत तिवारी, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री भगवानदीन गुप्ता के पौत्र संदीप कुमार गुप्ता,अखिलेश कुमार गुप्ता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र आजाद के पुत्र तपेश्वर मौर्य को सम्मानित किया

bahraich news: सावन महीने के चौथे सोमवार को चहलवा गांव में मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक

 सावन महीने के चौथे सोमवार को चहलवा गांव में मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद के साथ काफी संख्या में शिव भक्त रहे मौजूद बहराइच जिले के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के सिरसियनपुरवा गांव से सावन माह के चौथे सोमवार के मौके पर आज बड़ी संख्या में कावड़ियों का जत्था चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज से जल भरने के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला यात्रा के दौरान कावड़िये डीजे की धुन पर झूमते हुए जल भरने के लिए रवाना हुए  कावड़ यात्रा में चहलवा ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों समेत आसपास के कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में कावड़ियों जत्था चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज रवाना हुआ है जो वहां से जल भरकर परम्परागत तरीके से त्यागी बाबा मंदिर कैलाशपुरी  में जलाभिषेक किया गया इसके पश्चात सिरसियनपुरवा में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया  इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बताया कि काफी संख्या में भक्तों के द्वारा चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज से जल भरने के पश्चात जलाभिषेक किया गया और कल शाम को शिव मंदिर पर भंडारे का आ...