Skip to main content

Posts

चन्द्रयान 3 की सेफ लैंडिंग, इसरो से पहले प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने कराया लैंडिंग

 चन्द्रयान 3 की सेफ लैंडिंग, इसरो से पहले प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने कराया लैंडिंग     इसरो से पहले बलिया के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने विक्रम लैंडर की कराई सेफ लैंडिंग, चंद्रयान-3 को लेकर गजब का उत्साह भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आज लैंड करेगा ।वही इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर की शॉप लैंडिंग के साथ ही विश्व में एक नया इतिहास रखेंगे। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पूरे देश में उत्साह है ।वही बलिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली के बच्चों ने विक्रम लैंडर  और प्रज्ञान रोवर का मॉडल तैयार किया।काउंटडाउन के साथ  बच्चों ने बाकायदा विक्रम लैंडर को आसमान से नीचे उतारा जैसे कि इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को 25 किलोमीटर की दूरी से चंद्रमा की सतह पर उतारेंगे। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय का कहना है की चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सभी दुआएं मांग रहे हैं ।वहीं विक्रम लैंडर के मॉडल को तैयार कर बच्चों को यह बताने की कोशिश की गई है की कितनी मुश्किलों का सामना करके वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले ...

घर में घुसकर तेंदुए ने पालतू मवेशी को बनाया निवाला

घर में घुसकर तेंदुए ने पालतू मवेशी को बनाया निवाला चफरिया गांव में लगातार जारी तेंदुए का आतंक ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई सुरक्षा की गुहार बहराइच जिले के कतरनिया घाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत आने वाले चफरिया गांव में बीती रात घर के अंदर घुसकर तेंदुए ने पालतू मवेशी को निवाला बना लिया सुजौली रेंज के चफरिया गांव में बीते कई दिनों से तेंदुए का आतंक जारी है इस दौरान तेंदुआ लगभग आधा दर्जन के आसपास पालतू मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है आसपास के ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ पास में ही मौजूद गन्ने के खेत को अपना आश्रय स्थल बनाए हुए हैं तेंदुए ने बीती रात गांव निवासी राम प्रताप के घर में घुसकर पालतू मवेशी को अपना निवाला बना लिया इस दौरान ग्रामीणों ने पालतू मवेशी को तेंदुए से छुड़ाने के लिए काफी देर तक हाका लगाया शोरगुल मचाया है इन सब के बावजूद तेंदुआ गन्ने के खेत की तरफ पालतू मवेशी को लेकर भाग गया ग्रामीणों के द्वारा सुजौली रेंज के वन कर्मियों को तेंदुए के आतंक की सूचना दे दी गई है वहीं इस दौरान रामप्रताप व उसके परिजनों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है

पश्चिमी यूपी से सीएम योगी करेंगे वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 35 करोड़ किया जाएगा पौधारोपण

 पश्चिमी यूपी से सीएम योगी करेंगे वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 35 करोड़ किया जाएगा पौधारोपण उत्तर प्रदेश  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 22 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने जा रही है। यूपी में इस बार 35 करोड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य बनाया गया है। जिसको लेकर वन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि वृक्षारोपण अभियान में 35 करोड़ पौधे दो चरणों में लगाए जाएंगे। पहला 22 जुलाई को वृक्षारोपण किया जाएगा। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर और बिजनौर में पौधा रौपकर करेंगे। इस दिन पूरे प्रदेश में 30 करोड़ वृक्षारोपण किए जायेंगे। जिसमें पौधा लगाने के लिए प्रदेश के सभी मंत्री, सभी अधिकारी और आम जनमानस को शामिल किया गया है। इसके अलावा 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को मुजफ्फरनगर के शुक्रताल और बिजनौर में पौधारोपण करके इस अभियान की शुरुआत करेंग...

9 वर्षीय बालक के माथे और शरीर पर बन रहा है ‘त्रिशूल’ का निशान, शिव का आशीर्वाद या कुछ और?

देखिए वीडियो  9 वर्षीय बालक के माथे और शरीर पर बन रहा है ‘त्रिशूल’ का निशान, शिव का आशीर्वाद या कुछ और? सोशल मीडिया पर एक बच्चे को लेकर काफी हलचल बनी हुई है। इस बच्चे की तस्वीर ना जाने कहां-कहां घूम रही है। देश-विदेश सब जगह लोग इस बच्चे की तस्वीर को ध्यान से देख रहे हैं, तो ऐसा क्या है इसकी तस्वीर में? दरअसल बताया जा रहा है कि इस बच्चे के माथे ओर शरीर पर त्रिशूल का निशान बना है। इस बच्चे आकाश का जन्म  वर्ष 10 जनवरी  2014 को हुआ था, चार दिन पहले माता-पिता को इसके माथे और शरीर पर एक अजब-सी आकृति दिखाई दी। ध्यान से देखने पर मालूम हुआ कि यह एक त्रिशूल का निशान है। यह देख घरवाले बेहद हैरान हुए, लेकिन इससे भी बड़ी हैरानी उन्हें तब हुई जब उन्होंने इस बच्चे के शरीर के अन्य अंग भी देखे। बच्चे के माथे, बाजू और छाती,जांघ पर हर दिन बदल-बदल कर त्रिशूल जैसी आकृति उभर रही है। इस दृश्य को देख घरवाले हैरान हो गए  उन्होंने आज से पहले कभी ऐसा मामला नहीं देखा। निशान तो सभी के शरीर पर होते हैं, किंतु इन निशानों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये सुबह उभरने लगते हैं और शाम होते-होते धुंधले पड़ ...

बिछिया से हरिद्वार होते हुए देहरादून का सफर हुआ अब आसान, शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

 बिछिया से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाने वाली बस का हुआ शुभारंभ समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी ने फीता काटकर किया बस का शुभारंभ दिनांक 8 जुलाई 2023 को सुबह 10 बजे बिछिया बाजार में बिछिया देहरादून रोडवेज बस सेवा का फीता काट कर भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने बताया कि बिछिया देहरादून बस सेवा के प्रारंभ हो जाने से मित्र राष्ट्र नेपाल के बांके, बर्दिया और कैलाली जिले के हजारों लोगों को भारत के विभिन्न शहरों में जाने के लिए जहां एक और आसानी होगी वही बहराइच और लखीमपुर खीरी के यात्रियों को शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर के रास्ते हरिद्वार होकर देहरादून तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। समाजसेवी सरोज गुप्ता ने बताया कि बिछिया से यह बस दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी और अगली सुबह 6 देहरादून के आईएसबीटी बस अड्डे पर पहुंच जाएगी। इसी तरह देहरादून से दोपहर 11:30 बस छूटेगी और हरिद्वार बरेली शाहजहांपुर के रास्ते अगली सुबह 6 बजे बिछिया पहुंचेगी। समाजसेवी समीउददीन खान ने बताया कि स्थानीय जनता की मांग पर गोला डिपो की ओर से 1 जोड़ी नई बसें बिछिया देहरादून ...

बलहा विधायक ने किया रामलीला मंच और सत्संग भवन का भूमि पूजन

 बलहा विधायक सरोज सोनकर ने किया रामलीला मंच और सत्संग भवन का भूमि पूजन विधायक ने कहा मां काली मंदिर से है उनकी गहरी आस्था भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद बहराइच जिले से 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित का कारीकोट ग्राम पंचायत के मां काली मंदिर परिसर में रामलीला मंच और सत्संग भवन का भूमि पूजन बलहा विधायक सरोज सोनकर के द्वारा किया गया भूमि पूजन कार्यक्रम पूर्ण विधि-विधान के साथ महंत विनोद मिश्रा के द्वारा किया गया इस दौरान सर्वप्रथम बलहा विधायक ने मां काली मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन किए इस दौरान बलहा विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि काली माता मंदिर आस्था का केंद्र है यहां पर प्रति वर्ष जून माह  में एक बड़ा मेला लगता है जिसमें लाखों की संख्या में ग्रामीण भक्त मंदिर पहुंचते हैं और मनोकामनाएं मांगते हैं बलहा विधायक ने कहा कि उन्होंने खुद मंदिर में आकर मनोकामना मांगी थी जो उनकी सफल भी हो गई बलहा विधायक ने कहा कि मां काली मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिसको देखते हुए यहां पर विकास कार्य करवाए जाएंगे जिससे मंदिर और भव्य हो ...

जीवन को खुशहाल और स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए वनों का संरक्षण आवश्यक - प्रज्ञा त्रिपाठी

 जीवन को खुशहाल और स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए वनों का संरक्षण आवश्यक - प्रज्ञा त्रिपाठी पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हुआ वन महोत्सव  2023 के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता निमित्त वन महोत्सव के अंतर्गत उच्च प्राथमिक संविलियन विद्यालय मलूकपुर विकासखंड फखरपुर जनपद बहराइच में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  सदस्य विधान परिषद बहराइच श्रावस्ती डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने वृक्षों के महत्व को बताते हुए कहा पेडों के बगैर मनुष्य का जीवन संभव ही नहीं है, बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण अंधाधुंध के पेड़ों की कटाई हो रही है। हम सभी को अपने जीवन को खुशहाल और स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए वनो का  संरक्षण अति आवश्यक है। इसलिए हम सभी संकल्प लें कि अपने जीवन में अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर कम से कम 10 पौधे अवश्य लगाएंगे  और उसकी पूरी देखभाल करेंगे। क्योंकि वृक्ष है तो कल है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुन्ना खान , मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा  श्याम जी त्रिपाठी, क्षेत्रीय वनाधिकारी कैसरगंज  अभिषेक स...