Skip to main content

Posts

Bahraich news : व्हीलचेयर से वोट मत देने पहुंचे वृद्ध व्यक्तियों का पीठासीन अधिकारी ने किया माल्यार्पण बीमार, विकलांग व वृद्ध व्यक्तियों को मतदान कर्मियों ने वितरित किया फल व मिठाई

 व्हीलचेयर से वोट मत देने पहुंचे वृद्ध व्यक्तियों का पीठासीन अधिकारी ने किया माल्यार्पण  बीमार, विकलांग व वृद्ध व्यक्तियों को मतदान कर्मियों ने वितरित किया फल व मिठाई  विधानसभा पयागपुर के भाटीकुंडा गांव में मतदान को लेकर बुजुर्गों मे दिखा जबरदस्त उत्साह     बहराइच  देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण अंतर्गत कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर ग्रामीणों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला।  कैसरगंज लोकसभा चुनाव में बूथो पर चुनाव कराने पहुंचे मतदान कर्मियों की ओर से भी मतदाताओं का सम्मान किया गया।  57 लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज के पयागपुर विधानसभा के हुजूरपुर ब्लॉक के भाटीकुंडा गांव में बने बूथ पर विषम परिस्थितियों के बावजूद अपना मत देने पहुंचे बुजुर्ग , विकलांग एवं बीमार मतदाताओं को मतदान कर्मियों ने सम्मानित किया।  भाटीकुंडा गांव के बूथ संख्या 363 पर ग्राम प्रधान रक्षा राम यादव के साथ मतदान करने पहुंचे वृद्ध व्यक्ति शिवप्रसाद पुत्र तपेश्वरी आयु 95 वर्ष तथा जनका पत्नी भगोती आयु 90 वर्ष त lथा रामराजी पत्नी रामकिशुन आयु 88 वर्ष को पीठासी...

Bahraich news: घर के पास खेल रही दो बालिकाओं पर तेंदुए ने किया हमला लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से दहशत में ग्रामीण

 घर के पास खेल रही दो बालिकाओं पर तेंदुए ने किया हमला लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से दहशत में ग्रामीण कतर्नियाघाट के धर्मापुर रेंज के जलिहा गांव का मामला,सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मी बहराइच जिले के कतर्नियाघाट के धर्मापुर रेंज के जलिया गांव के पास घर के पास खेल रही दो मासूम सगी बहनों पर तेंदुए ने हमला कर दिया तेंदुए के हमले में बालिकाएं घायल हो गई आसपास के ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को भगाया पूरा मामला धर्मपुर रेंज के जलिया (टपरा) गांव  का है जहां पर सना उम्र 3 वर्ष समा उम्र 5 वर्ष पुत्री काले खां घर के पास खेल रहे थे इसी दौरान झाड़ियां के अंदर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया तेंदुए के हमले में दोनों सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई दोनों घायल बालिकाओं का प्राथमिक उपचार वन कर्मियों के द्वारा करवाया गया है। इससे पहले भी तेंदुए के हमले में जलिहा गांव में एक बालिका की मौत हो गई थी जबकि वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक मादा तेंदुआ कैद भी हुई थी एक बार फिर तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में है ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र ने बताया कि मौके पर वन कर्मियों क...

Bahraich news: मवेशियों को पानी पिलाने गई दो किशोरियां नदी में डूबी,एक की मौत दूसरी को ग्रामीणों ने बचाया

 मवेशियों को पानी पिलाने गई दो किशोरियां नदी में डूबी,एक की मौत दूसरी को ग्रामीणों ने बचाया। मोतीपुर बहराइच।मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भग्गापुरवा गांव निवासी दो किशोरियां मवेशियों को घास चराने के बाद नदी में पानी पिलाने गई थी।इसी दौरान दोनो किशोरियां पैर फिसलने के कारण से गहरे पानी चली गई। अपने को डूबते देख किशोरियां चिल्लाने लगी।चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण दौड़ पड़े। जब तक गांव वाले दौड़ते तब तक एक किशोरी की डूबकर मौत हो चुकी थी।लेकिन गांव के लोगों कड़ी मशक्कत कर दूसरी किशोरी को ने बचा लिया।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भग्गापुरवा निवासी रेशमी (14) पुत्री राजेंद्र प्रसाद पड़ोसी सरोज की बेटी के साथ भैंस को घास चराने के लिए गई थी।गायघाट स्थित घाघरा नदी के तट पर घास चराने के बाद दोनों मवेशियों को पानी पिलाने लगीं। तभी दोनों किशोरियां मवेशियों को बाहर निकालने के चक्कर में पानी में डूब गईं।आसपास के मौजूद लोगों ने एक किशोरी को बचा लिया।जबकि रेशमी की पानी में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने किशोरी के शव को बाहर निकाला।परिवार ...

Bahraich news : सुजौली पुलिस ने सड़कों पर निकाला फ्लैग मार्च आगामी लोकसभा चुनाव और त्योहारों को लेकर निकल गया फ्लैग मार्च

सुजौली पुलिस ने सड़कों पर निकाला फ्लैग मार्च आगामी  लोकसभा चुनाव और त्योहारों को लेकर निकल गया फ्लैग मार्च आज दिनांक 15/03/2024 को आगामी होली, रमजान माह, ईद त्यौहार, एवम् लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत थाना सुजौली पुलिस बल के द्वारा सुजौली, गड़रियन पुरवा, मोहकम पुरवा, चफरिया चौराहा, सीताराम पुलिया, कारीकोट मोड़, अमीरसिंह पुरवा, राजेंद्र सिंह पुरवा, कारीकोट, आजमगढ़ पुरवा, हरैया, मटेही, राणा फार्म, पचासा, चफरिया, बलिदान पुरवा, अयोध्या पुरवा, घूरे पुरवा में मोटरसाइकिल से फ्लैग मार्च/एरिया  डोमिनेशन की कार्यवाही की गई।

सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल , दो रुपये कम करने का एलान; लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

 सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल , दो रुपये कम करने का एलान; लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर कम की गई हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।

चन्द्रयान 3 की सेफ लैंडिंग, इसरो से पहले प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने कराया लैंडिंग

 चन्द्रयान 3 की सेफ लैंडिंग, इसरो से पहले प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने कराया लैंडिंग     इसरो से पहले बलिया के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने विक्रम लैंडर की कराई सेफ लैंडिंग, चंद्रयान-3 को लेकर गजब का उत्साह भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आज लैंड करेगा ।वही इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर की शॉप लैंडिंग के साथ ही विश्व में एक नया इतिहास रखेंगे। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पूरे देश में उत्साह है ।वही बलिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली के बच्चों ने विक्रम लैंडर  और प्रज्ञान रोवर का मॉडल तैयार किया।काउंटडाउन के साथ  बच्चों ने बाकायदा विक्रम लैंडर को आसमान से नीचे उतारा जैसे कि इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को 25 किलोमीटर की दूरी से चंद्रमा की सतह पर उतारेंगे। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय का कहना है की चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सभी दुआएं मांग रहे हैं ।वहीं विक्रम लैंडर के मॉडल को तैयार कर बच्चों को यह बताने की कोशिश की गई है की कितनी मुश्किलों का सामना करके वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले ...

घर में घुसकर तेंदुए ने पालतू मवेशी को बनाया निवाला

घर में घुसकर तेंदुए ने पालतू मवेशी को बनाया निवाला चफरिया गांव में लगातार जारी तेंदुए का आतंक ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई सुरक्षा की गुहार बहराइच जिले के कतरनिया घाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत आने वाले चफरिया गांव में बीती रात घर के अंदर घुसकर तेंदुए ने पालतू मवेशी को निवाला बना लिया सुजौली रेंज के चफरिया गांव में बीते कई दिनों से तेंदुए का आतंक जारी है इस दौरान तेंदुआ लगभग आधा दर्जन के आसपास पालतू मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है आसपास के ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ पास में ही मौजूद गन्ने के खेत को अपना आश्रय स्थल बनाए हुए हैं तेंदुए ने बीती रात गांव निवासी राम प्रताप के घर में घुसकर पालतू मवेशी को अपना निवाला बना लिया इस दौरान ग्रामीणों ने पालतू मवेशी को तेंदुए से छुड़ाने के लिए काफी देर तक हाका लगाया शोरगुल मचाया है इन सब के बावजूद तेंदुआ गन्ने के खेत की तरफ पालतू मवेशी को लेकर भाग गया ग्रामीणों के द्वारा सुजौली रेंज के वन कर्मियों को तेंदुए के आतंक की सूचना दे दी गई है वहीं इस दौरान रामप्रताप व उसके परिजनों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है