Skip to main content

Posts

Bahraich news : सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस कर्मियों ने किया प्राथमिक उपचार सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

 सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल  एंबुलेंस कर्मियों ने किया प्राथमिक उपचार सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्दिया में शुक्रवार शाम को अपनी बहन के घर गए राजित राम पुत्र रूपनारायण ग्राम पंचायत सुजौली निवासी भैसाही अपने मोटरसाइकिल से वापस घर आ रहा था इसी दौरान बर्दिया गांव में ही ठेलिया से टकरा गया  टक्कर होने के चलते मोटरसाइकिल सवार राजितराम गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों ने तत्काल सूचना 108 एंबुलेंस को दी मौके पर ईएमटी मनमोहन वर्मा और पायलट प्रेम किशोर एंबुलेंस लेकर पहुंचे और एंबुलेंस में ही घायल बाइक सवार राजित राम का प्राथमिक उपचार किया इसके पश्चात सीएचसी मोतीपुर से युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है

Bahraich news : दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया में लगाए सीट बेल्ट

 दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया में सीट बेल्ट लगाएं  मिहींपुरवा बहराइच नानपारा से कतर्नियाघाट जाने वाले मार्ग के कुडवा तिराहे पर मोतीपुर थाना क्षेत्र में बहराइच की प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी की अगुवाई में मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह पुलिस टीम के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें लगभग सौ दो पहिया चार पहिया वाहनों का चालान करतें हुए लोगों को हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करने को कहा गया इस दौरान प्रशिक्षु सीओ ने लोगों को जागरूक भी किया सघन चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रही पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग के बारे में विधिवत जानकारी देते हुए वाहन चालकों के साथ आने वाली महिलाओं से कहा कि जब भी आपके घर के लोग मोटर साइकिल लेकर घर से निकले तो आप लोग हेलमेट लाकर उनको लगवा दें ऐसा करने से जो लोग हेलमेट नहीं लगाते हैं उनको हेलमेट की आदत बन जायगी और आप लोगों का परिवार सुरक्षित हो जायेगा।

Bahraich news: घाघरा बैराज के सरयू नहर के गेट पर मृत अवस्था में दिखा घड़ियाल

 घाघरा बैराज के सरयू नहर के गेट पर मृत अवस्था में दिखा घड़ियाल ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग को दी गई सूचना सुजौली थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर स्थित सरयू नहर का मामला कड़ी मशक्कत के पश्चात वनकर्मियों ने मृत घड़ियाल को बाहर निकाला बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर स्थित सरयू नहर के गेट पर शनिवार सुबह 7 के आसपास ग्रामीणों ने नहर के गेट पर मृत अवस्था में एक घड़ियाल को फंसे हुए देखा जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सूचना वन विभाग और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी गई है घाघरा बैराज में मृत घड़ियाल की सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाला शव, घड़ियाल के शव की हुई पुष्टि    सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार, वन दारोगा मयंक पांडेय,वन रक्षक अब्दुल सलाम मौके पर पहुँचे और एक घंटे के कड़े मशक्कत के बाद रेस्क्यु कर शव को बाहर निकाला। वन कर्मियों के मुताबिक घड़ियाल का शव बरामद किया गया है जिसे रेस्क्यु कर शव को कब्जे ...

Bahraich news : वन अधिकार आंदोलन की मासिक बैठक का गिरिजापुरी कार्यालय पर हुआ आयोजन

 Bahraich news : वन अधिकार आंदोलन की मासिक बैठक का गिरिजापुरी कार्यालय पर हुआ आयोजन  बैठक की अध्यक्षता शंकर सिंह ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने कहा कि तहसील- मोतीपुर के अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर रेतिया के वन निवासियों की भूमि पर उत्तर खीरी वन प्रभाग के धौरहरा रेंज के अधिकारियों के द्वारा जबरन पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं और विरोध करने पर वन निवासियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जबकि उनके गांव में वन अधिकार कानून के तहत मान्यता और सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।इस प्रकार वन विभाग के द्वारा वन अधिकार कानून के प्रावधानों का सरासर उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर बाढ़ और कटान की समस्या चहलवा,बड़खडिया, जंगल गुलरिहा तथा सुजौली के दर्जनों गांवों के सामने खड़ी है और फिर घाघरा नदी द्वारा बड़े पैमाने पर कृषि योग्य भूमि का कटान होने की संभावना है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।  स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मूक दर्शक बने हुए हैं। बिछिया निवासी मीरा देवी ने कहा कि  जिन लोगों को व...

Bahraich news : लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने चाकू से किया हमला ,तीन लोग हुए घायल

बहराइच जिले के कोतवाली देहात के माधवरेती में सोमवार रात आठ बजे कोतवाली नगर के मोहल्ला गुड्डी कला निवासी कुनाल (20) पुत्र राम प्रकाश पुराने लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से वार्ता कर रहे थे। वार्ता के दौरान मौजूद 8 से 10 की संख्या में लोगों ने कुनाल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। मौके पर मौजूद पिता राम प्रकाश पुत्र माधव प्रसाद और सूफीपुरा मोहल्ला निवासी कुनाल के दोस्त हिमांशु गुप्ता पुत्र राम कुमार को दबंगों ने बेल्ट और लात घुसों से पीटा। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की जानकारी होने पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बीके मिश्रा पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। कोतवाल ने बताया कि लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद केस दर्ज की जाएगी।

Bahraich news: भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान हुए थे भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - चौधरी भूपेन्द्र सिंह

 डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर म धवापुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मूर्ति व स्मृति वाटिका का हुआ लोकार्पण भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान हुए थे भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - चौधरी भूपेन्द्र सिंह  मिहींपुरवा(बहराइच): 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मधवापुर में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति के अनावरण एवं स्मृति वाटिका के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता बहराइच के भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने की । आए हुए अतिथियों का स्वागत 56- लोकसभा बहराइच के नवनिर्वाचित सांसद आनन्द गोंड ने किया । कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने किया । कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही नवनिर्वाचित सांसद आनन्द कुमार गोंड द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपे...

Bahraich news : दहशत का कारण बना तेंदुआ हुआ पिंजड़े में कैद तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को मिली राहत

 Bahraich news : दहशत का कारण बना तेंदुआ हुआ पिंजड़े में कैद तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को मिली राहत कतर्नियाघाट के धर्मापुर रेंज के प्रधान बंग्ला  का मामला बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज में पिछले कई दिनों से लगातार तेंदुए का आतंक फैला हुआ था इस दौरान तेंदुए ने मासूम बच्चे को मौत के घाट भी उतार दिया था कई मवेशियों पर भी तेंदुआ हमला कर चुका था जिससे ग्रामीण काफी दहशत में थे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा पिंजडा भी लगाया गया था , रेंज के वनकर्मी में लगातार निगरानी भी कर रहे थे और ग्रामीणों को जागरुक कर रहे थे 23 जून की सुबह नित्य क्रिया के लिए जा रहे ग्रामीणों को तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी जिससे वह पिंजडे के पास पहुंचे तो देखा कि पिंजडे के अंदर तेंदुआ कैद हो चुका है सूचना तत्काल वनकर्मियों को दी गई मौके पर धर्मापुर रेंज के प्रभारी रेंजर रत्नेश कुमार,डिप्टी रेंजर सत्य प्रकाश वर्मा, वनरक्षक सुनील कुमार और वाचर राम सहारे तथा बरसाती लाल मौके पर पहुंचे। प्रभारी रेंजर के द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर पिंजडे में कैद हुए तेंदुए को...