Skip to main content

Posts

bahraich news: घुरेपुरवा गांव के पास तेंदुए की दहशत,देर रात कुत्ते को बनाया निवाला

 घुरेपुरवा गांव के पास तेंदुए की दहशत,देर रात कुत्ते को बनाया निवाला  जंगल किनारे लगी तार फेंशिंग,खेतो में घूम रहे तेंदुए ग्रामीणों ने कहा गन्ने के खेतों में मौजूद है तेंदुए,ग्रामीणों ने की तेंदुओं को पकड़ने की मांग  बहराइच जिले के कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज के कई गांव में लगातार तेंदुए का आतंक मचा हुआ है, गांव के अगल-बगल स्थित गन्ने के खेतों में तेंदुए अपना आश्रय स्थलबने हुए हैं ग्रामीणों के मुताबिक वन्यजीवों से सुरक्षा हेतु जंगल के किनारे तार फेंसिंग तो लग गई लेकिन उसका फायदा नहीं हो रहा है क्योंकि खेतों में ही तेंदुए अपना आश्रय स्थल बनाए हुए हैं इस दौरान तेंदुआ लगातार पालतू मवेशियों और ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं  पूरा मामला सुजौली रेंज के घुरेपुरवा, चांद खांपुरवा और अयोध्यापुरवा, सुजौली के बीच में स्थित खेतों का है जहां पर गन्ने के खेतों में तेंदुए अपना आश्रय स्थल बनाए हुए हैं बुधवार रात चांद का पुरवा गांव निवासी रफीक और नफीस ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे इसी दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर कुत्ते को अपना निवाला बना लिया लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ क...

Bahraich News: धान की रोपाई कर रहे किसान की करंट से मौत

 Bahraich News: धान की रोपाई कर रहे किसान की करंट से मौत पयागपुर थाना क्षेत्र के धौकलपुरवा गांव की घटना बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के फरदा सुमेरपुर गांव निवासी ननकन (68) की बृहस्पतिवार की सुबह धौकलपुरवा स्थित खेत पर धान की रोपाई करते समय खेत पर लगे बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उनके शव को पड़ा देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरदा सुमरेपुर गांव निवासी ननकन की खेत पर करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक के पुत्र पप्पू ने बताया कि वह धौकलपुरवा स्थित उनके खेत पर बिजली की पोल लगा हुआ है। सुबह खेत पर पानी भरकर धान की रोपाई कर रहे थे। जब वह बिजली के पोल के पास पहुंचे। तभी पानी भरा होने से पोल में आ रहे करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। वह जब खेत पर पहुंचा तो उनका शव पड़ा मिला। दो पुत्र व तीन पुत्रियां है। मौत से पत्नी प्रभावती सहित अन्य परिजनों में कोहराम है। पयागपुर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय का कहना है कि किसान की करंट से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दुर्गा गोढ़ी बाजार में पहुंचा तेंदुआ , वायरल हुआ वीडियो

 दुर्गा गोढ़ी बाजार में पहुंचा तेंदुआ , वायरल हुआ वीडियो  देखिए वायरल वीडियो  दुर्गागौढ़ी बाजार में एक तेंदुआ घायल अवस्था में आ गया। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। हालांकि डीएफओ कतर्नियाघाट की सूचना पर नार्थ खीरी के वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर लिया। कोतवाली मुर्तिहा का दुर्गा गौढी गांव लखीमपुर की सीमा पर बसा हुआ है।  बुधवार को बाजार में एक तेंदुआ जंगल से भटक कर पहुंचा गया। तेंदुआ को देखकर ग्रामीण इधर उधर भागने लगे। सूचना सुजौली रेंज के वन कर्मियों को दी गई। वन कर्मी मौके पर पहुंचकर तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया डीएफओ कतर्नियाघाट बी. शिव शंकर ने बताया कि लखीमपुर के नार्थ खीरी डिविजन के धौरहरा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे, और तेंदुआ का रेस्क्यू कर लिया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ घायल था। हो सकता है कि आपसी संघर्ष हुआ हो। उसे रेंज कार्यालय धौरहरा में लाकर इलाज किया जा रहा है।

bahraich news: घर में घुसे चोरों ने हजारों की नकदी समेत गृहस्थी के सामान पर हाथ किया साफ सुजौली थाना क्षेत्र के नौसर कोठी गांव का मामला

 घर में घुसे चोरों ने हजारों की नकदी समेत गृहस्थी के सामान पर हाथ किया साफ सुजौली थाना क्षेत्र के नौसर कोठी गांव का मामला   बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के नोसर कोठी गांव निवासी भग्गन पुत्र पांचू के घर देर रात 1 बजे के आसपास चोर घुस गए इस दौरान चोरों ने घर में रखे हुए दो बक्सों और अलमारी का लॉक तोड़ दिया और अंदर रख गृहस्थी के सामान समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया  घर में मौजूद परिजनों के जागने पर चोर भाग गए  भग्गन के मुताबिक घर में नकदी समेत बक्से और अलमारी के अंदर कुछ जेवर भी रखे थे जो कि गायब है इसके साथ-साथ घर में रखे गृहस्थी का सामान पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया भग्गन के परिजनों ने तत्काल सुजौली पुलिस को चोरी की सूचना दी है

Lucknow News: घर से टहलने निकले व्यक्ति की तालाब में डूबने से गई जान

 Lucknow News: घर से टहलने निकले व्यक्ति की तालाब में डूबने से गई जान इकौना (श्रावस्ती) चिचड़ी निवासी एक व्यक्ति रविवार को साइकिल से टहलने के लिए निकला थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। उनकी साइकिल व चप्पल भंभरी भगवानपुर स्थित तालाब के पास मार्ग किनारे पड़ी मिली। उनके तालाब में डूबने की आशंका जताई गई। जिसके बाद इकौना पुलिस ने एनडीआरएफ के सहयोग से तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद शाम को उनका शव बरामद किया गया। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम चिचड़ी निवासी केशव राम यादव (52) पुत्र मंगल यादव रविवार सुबह घर से साइकिल लेकर टहलने निकले थे। दोपहर बाद भी वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि केशवराम की साइकिल व चप्पल घर से तीन किलोमीटर दूर तालाब के निकट मार्ग किनारे पड़ी है। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने साइकिल व चप्पल की पहचान कर सूचना इकौना पुलिस को दी। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ तालाब में उनकी तलाश शुरू कराई। शाम को एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर जीडी धीरेंद्र सिंह, ओंकार पांडे, शिवा प्रताप,शिवानंद इत्यादि लोगों ने कड़ी मशक्कत करते हुए शव को बरामद किया। प...

bahraich news: घाघरा नदी के उफनाने से नदी के बीच में स्थित टापू पर फंसे सैकड़ो लोग प्रशासन की मदद से सभी लोगों का किया गया सफल रेस्क्यू मौके पर पहुंची जिलाधिकारी मोनिका रानी एसपी व एडीएम

 घाघरा नदी के उफनाने से नदी के बीच में स्थित टापू पर फंसे सैकड़ो लोग प्रशासन की मदद से सभी लोगों का किया गया सफल रेस्क्यू  मौके पर पहुंची जिलाधिकारी मोनिका रानी एसपी व एडीएम बहराइच जिले के तहसील में पूर्व मोतीपुर में स्थित ग्राम पंचायत चहलवा ग्राम के रहने वाले 100 से अधिक लोग घाघरा नदी के किनारे टापू पर स्थित खेतों में काम करने गए थे इस बीच अचानक घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते बाढ़ आने से सभी लोग पानी में घिर गए लोगों ने इसकी सूचना तत्काल प्रधान समेत जिला प्रशासन को दी  आनन फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों के द्वारा लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा जाने लगा इस दौरान मौके पर स्थानीय नाव चालकों और बाढ़ चोकियों पर स्थित लोगों के द्वारा तत्काल देर रात में ही 63 लोगों का सफल रेस्क्यू कर लिया गया  मामले की सूचना पाकर देर रात ही जिलाधिकारी मोनिका रानी एसपी वृंदा शुक्ला मौके पर पहुंच गई  मिहीपुरवा तहसील के ग्राम पंचायत चहलवा गांव के रहने वाले लोग शुक्रवार को घाघरा नदी की दूसरी ओर स्थित खेतों में काम करने गए थे तभी शाम को नेपाल से अचानक छोड़े गए पानी के चलते नदी क...

bahraich news: सुजौली में घर के अंदर निकला विशालकाय अजगर अजगर का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

 सुजौली में घर के अंदर निकला विशालकाय अजगर  अजगर का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल  बहराइच जिले के कतर्निया घाट  के सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के नौसर कोठी गांव निवासी मुसाफिर पुत्र मोती चंद के घर एक विशालकाय अजगर निकल आया अजगर को देख घर वालों में हड़कंप मच गया मौके पर तत्काल सूचना सुजौली रेंज के वन कर्मियों को दी गई  सूचना पाकर मौके पर वन दरोगा अनिल कुमार व वाचर विकास राजपूत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है  वन दरोगा अनिल कुमार पटेल ने बताया कि बरसात होने के चलते जंगलों में पानी भर गया है जिसके चलते जीव जंतु ऊंचे स्थानों की और रुख कर रहे हैं वही अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की थी जबकि अजगर 1 वर्ष का बताया जा रहा है